Congress-Sonia Gandhi-Comment-FIR: सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस में उबाल,मौदहापारा थाना पहुंचे कांग्रेस लीडर्स 

News Power Zone
1 Min Read

Congress-Sonia Gandhi-Comment-FIR: रायपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शहर जिला कांग्रेस में गुस्सा उबाल पड़ा है। आरोपी पर एफआईआइ दर्ज करने कांग्रेस नेता मौदहापारा थाना पहुंचे हैं।

 

 

Congress-Sonia Gandhi-Comment-FIR: शिकायत पत्र में कहा गया है कि सौरभ बावरिया नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां की हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट पर कई अनर्गल प्रतिक्रियाएं भी दी गईं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

 

 

Congress-Sonia Gandhi-Comment-FIR: कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और चरित्र हनन के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही अभद्र टिप्पणियां करने वाले अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

 

 

Congress-Sonia Gandhi-Comment-FIR: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में यह शिकायत दर्ज कराई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article