बिलासपुर

Rupnarayan Sinha Death : बिलासपुर में BJP कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा…! योग आयोग अध्यक्ष का निधन

छत्तीसगढ़ राजनीति में शोक की लह

बिलासपुर, 26 मई। Rupnarayan Sinha Death : छत्तीसगढ़ भाजपा और प्रदेश की राजनीति के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बिलासपुर में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने पहुंचे थे, जहां कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण सत्र के दौरान रूपनारायण सिन्हा को अचानक सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स अस्पताल) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। इलाज के दौरान उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जानकारी ली। रूपनारायण सिन्हा को जनवरी 2025 में छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्राप्त था। वे योग और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर लगातार सक्रिय रहते थे और भाजपा संगठन में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button