Sunroof Stunt Viral Video : BMW के सनरूफ से स्टंट पड़ा भारी…! वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन…कार जब्त…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
1 Min Read
Sunroof Stunt Viral Video
बिलासपुर, 26 मई। Sunroof Stunt Viral Video : लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार के सनरूफ से बाहर निकलकर हाईवे पर स्टंट और डांस का वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया। मामला बिलासपुर-रायपुर हाईवे का बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार कार में युवक अपनी महिला मित्र के साथ सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट कर रहा था। वायरल वीडियो में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में कार क्रमांक CG 10 CA 3999 की पहचान हुई और चालक प्रतीक लूथर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने समेत कई यातायात नियमों के उल्लंघन में मामला दर्ज किया है। चकरभाठा पुलिस का कहना है कि हाईवे पर इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share This Article