DA Hike : छत्तीसगढ़ के न्यायिक अधिकारियों का DA 2% बढ़ा…! 60% हुआ महंगाई भत्ता…1 जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता

News Power Zone
2 Min Read
DA Hike
रायपुर, 23 मई। DA Hike : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के न्यायिक अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से राजपत्र भी प्रकाशित कर दिया गया है। जारी राजपत्र के मुताबिक, अब राज्य के न्यायिक अधिकारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़े हुए डीए का लाभ अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के न्यायिक अधिकारियों को सीधा आर्थिक फायदा होगा। माना जा रहा है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

केंद्र सरकार ने भी बढ़ाया था DA

मालूम हो कि इससे पहले केंद्र सरकार ने भी 18 अप्रैल को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया था। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिला था। इनमें लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक (DA Hike) में लिया गया था। बताया गया था कि 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 6791 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
TAGGED:
Share This Article