Korba Breaking : भाजपा नेता के भाई पर पेट्रोल पंप संचालक को धमकाने का आरोप, मामला दर्ज

News Power Zone
1 Min Read
Juvenile Observation

​कोरबा।BJP leader’s brother accused of threatening petrol pump operator जिले के उरगा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक पेट्रोल पंप संचालक को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाजपा नेता के भाई पर एफआईआर दर्ज की गई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, उरगा में संचालित ‘धनराज पेट्रोल पंप‘ के संचालक ने भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय के भाई प्रवीण पांडेय पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़ित संचालक की शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रवीण पांडेय ने पंप पर आकर उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
​इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उरगा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रवीण पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (अश्लील कृत्य/गाली-गलौज) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share This Article