CG Breaking: जांजगीर-चांपा में तरबूज खाने के बाद किशोर की मौत,3 अस्पताल में भर्ती

News Power Zone
2 Min Read

CG Breaking: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम घुरकोट में सोमवार को तरबूज खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

 

CG Breaking: जानकारी के अनुसार, पोड़ी दलहा निवासी अखिलेश धीवर (15), अवरीद निवासी श्री धीवर (4), खटोला निवासी पिंटू धीवर (12) और कोटगढ़ निवासी हितेश धीवर (13) अपने परिजनों के साथ घुरकोट आए हुए थे। सोमवार दोपहर इन बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया था।

 

 

CG Breaking: तरबूज खाने के बाद बिगड़ने लगी बच्चों की हालत

 

 

 

तरबूज खाने के कुछ घंटों बाद, दोपहर करीब 2 बजे सबसे पहले अखिलेश की हालत खराब होने लगी। उसे लगातार उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

 

CG Breaking: अन्य 3 बच्चों का इलाज जारी

 

 

 

अखिलेश के बाद, अन्य तीन बच्चों श्री, पिंटू और हितेश में भी समान लक्षण दिखाई दिए। उन्हें भी तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share This Article