रायपुर

Theft at a Jewelry Shop : ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी…! लक्ष्य ज्वेलर्स से करीब 1 करोड़ के जेवरात पार…यहां देखें VIDEO

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

रायपुर, 11 मई। Theft at a Jewelry Shop : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग 1 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार और रविवार की रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब चोर दुकान में घुसे और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। दुकान उस समय बंद थी, जिसके कारण वारदात का तुरंत पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह जब कारोबारी ने शॉप खोली, तो दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला और ज्वेलरी गायब थी।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों (Theft at a Jewelry Shop) का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button