BreakingFeaturedकोरबाछत्तीसगढ़सामाजिक

Korba राख में उड़ रहा नोट: फूट चुके डैम से लेकर मौत तक… राख परिवहन में बड़ा खेल!

कोरबा।Korba Fly Ash Transport Scam ऊर्जाधानी कोरबा में राख परिवहन का खेल अब सिर्फ अनियमितताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जानलेवा लापरवाही में भी बदलता नजर आ रहा है। एक तरफ राख में “नोट उड़ने” के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ उसी सिस्टम की खामियों के बीच हादसे और मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Korba: एक ऐसा ऑफिस जहां फोन बाहर रखने पर मिलती है एंट्री… साहब को रिकॉर्डिंग का डर!

 

 

Korba Fly Ash Transport Scam सूत्रों के मुताबिक, सीएसईबी के राखड़ डैम की हालत पहले से ही चिंताजनक रही है। डैम के फूटने की घटनाओं ने प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे, लेकिन इसके बाद भी सिस्टम में सुधार के ठोस संकेत नहीं दिखे। इसके उलट, राख परिवहन और उससे जुड़े कार्यों में कथित गठजोड़ और मनमानी जारी रहने के आरोप हैं।

 

 

सबसे गंभीर पहलू यह है कि इसी व्यवस्था के बीच एक दर्दनाक हादसा भी हुआ, जहां जेसीबी मशीन के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा मानकों की पोल खोली, बल्कि यह भी दिखाया कि काम के दौरान नियमों की किस हद तक अनदेखी की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि राख परिवहन में जमीन पर हो रहे काम और कागजी आंकड़ों में बड़ा अंतर है। आधा काम दिखाकर पूरा भुगतान लेने जैसे आरोप पहले भी लगते रहे हैं। अब डैम की स्थिति और हादसों ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

 

 

 

गठजोड़ के आरोप, जांच की मांग तेज

 

 

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लगातार काम दिए जा रहे हैं, जबकि बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं और पारदर्शिता खत्म होती दिख रही है।

 

 

मामले को लेकर अब जांच की मांग और तेज हो गई है। जानकारों का मानना है कि यदि तकनीकी और वित्तीय दोनों पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो, तो बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आ सकती है।

सवाल वही: कार्रवाई या चुप्पी?

 

डैम फूटने जैसी घटनाएं और जेसीबी से हुई मौत जैसे हादसे साफ संकेत दे रहे हैं कि मामला सिर्फ आर्थिक गड़बड़ी तक सीमित नहीं है। अब यह सीधे तौर पर सुरक्षा और जवाबदेही का मुद्दा बन चुका है। नजर जिला प्रशासन पर है कि क्या वह इन गंभीर आरोपों और घटनाओं पर ठोस कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी कागजों में सिमटकर रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button