Burari Case : बेहद शर्मनाक…! अपनी ही मां को बंधक बनाकर किया रेप…हैवान आरोपी बेटा गिरफ्तार

News Power Zone
2 Min Read
Jungle Rape Case
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। Burari Case : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 36 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 70 वर्षीय मां के साथ कथित दुष्कर्म और बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। आरोप है कि उसने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता अपने बेटे और पोती के साथ रहती है

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने बेटे और 16 वर्षीय पोती के साथ रहती थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और महिला घरेलू काम कर अपना गुजारा करती थी। आरोपी के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है और घर में अक्सर विवाद करता था। घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई है। साथ ही, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।
TAGGED:
Share This Article