कोरबा

Exclusive : कोरबा ब्रेकिंग…! बालको चिमनी हादसे में बड़ा खुलासा…गवाह को ‘मैनेज’ करने की साजिश बेनकाब…होटल में आरोपी के साथ मिला गवाह

डिजिटल सबूतों ने खोला राज

रायपुर, 15 अप्रैल। Exclusive : कोरबा के बहुचर्चित बालको चिमनी हादसे मामले में अब एक बड़ा और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। जांच के दौरान गवाह को प्रभावित करने की कोशिश का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे केस को नया रुख दे दिया है।

मामले की जांच के दौरान बालकोनगर पुलिस ने टी.पी. नगर स्थित Hotel Grand Govinda में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

होटल में क्या मिला?

पुलिस जांच में सामने आया कि होटल के कमरा नंबर 202 में, गवाह पृथ्वीनाथ सिंह अपने बेटे के साथ मौजूद थे, उसी कमरे में आरोपी वासमसेटी वेंकटेश भी पाया गया, मोबाइल चैट्स में गवाह के बयान से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मिली, इससे पुलिस को शक हुआ कि गवाह को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी।

डिजिटल सबूतों ने खोला राज

जांच के दौरान मोबाइल फोन से ऐसे मैसेज मिले, जिनमें गवाह के बयान को लेकर बातचीत की जा रही थी। इससे यह संकेत मिला कि गवाही को “लाइन पर लाने” की कोशिश हो रही थी। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज, फोटो और डिजिटल साक्ष्य, जप्त कर लिए हैं और पंचनामा तैयार किया गया है।

जांच में नया एंगल

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि, गवाह को किस स्तर तक प्रभावित किया गया, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, क्या यह संगठित साजिश का हिस्सा है, मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है और जांच तेज कर दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button