CG News: मुख्यमंत्री साय आज करेंगे 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ

News Power Zone
1 Min Read

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ आज 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से करेंगे।

CG News: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना के स्वागत उद्बोधन से होगा।

CG News: स्थानीय स्तर पर मिलेगी कृषि सुविधाएं

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि नई पैक्स समितियों के गठन से किसानों को ऋण, खाद, बीज तथा अन्य कृषि सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे हमारे अन्नदाता किसानों को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व संसाधनों की बचत भी होगी। साथ ही किसानों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

Share This Article