Korba Collector Visit : राजस्व शिविर में कलेक्टर की सरप्राइज एंट्री…! किसानों को मिली राहत…मौके पर बांटी किसान किताब

News Power Zone
2 Min Read
Korba Collector Visit

कोरबा, 14 अप्रैल। Korba Collector Visit : कोरबा जिले में राजस्व पखवाड़ा शिविर के दौरान कलेक्टर Kunal Dudawat ने औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों को चौंका दिया। पाली विकासखंड के ग्राम सराईपाली में आयोजित शिविर में पहुँचकर उन्होंने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों से सीधा संवाद

कलेक्टर ने शिविर में मौजूद लोगों को राजस्व पखवाड़ा का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा जैसे मामलों में बिना झिझक आवेदन दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा।

किसानों को मिली राहत

शिविर के दौरान भजन सिंह, रामकुमार, उत्तम सिंह और बंधन सिंह जैसे किसानों को कलेक्टर ने मौके पर किसान किताब वितरित की, जिससे उन्हें राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ी सुविधा मिलेगी।

राशन वितरण पर भी नजर

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि शेष माह का चावल जल्द से जल्द वितरित किया जाए और व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिविर में पटवारी और सचिव की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान SDM Pali भी मौजूद रहे।

1 से 15 अप्रैल तक चल रहा अभियान

उल्लेखनीय है कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 1 से 15 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न राजस्व प्रकरणों के आवेदन लेकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share This Article