Explosives Found : नागपुर में RSS मुख्यालय के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद…! सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
संवेदनशील इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
नागपुर/नई दिल्ली, 07 अप्रैल। Explosives Found : नागपुर शहर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षा के लिए हड़कंप मच गया, जब वहां एक घर के छोटे गार्डन में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, घर के मालिक ने सुबह देखा कि बैग में विस्फोटक रखा हुआ है और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने फोरेंसिक टीम की मदद से पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त किया। बरामद विस्फोटकों में शामिल थे, 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर, 8 कनेक्टर।
विस्फोटक कब रखे गए?
पुलिस का अनुमान है कि यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से यहां रखे हुए थे। शुरुआती जांच में इनका संबंध हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुए विस्फोटक कंपनी हादसे से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
संवेदनशील इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
मौके का इलाका बेहद संवेदनशील है। गार्डन से करीब, 200 मीटर दूर जामा मस्जिद। 500 मीटर दूर पोद्दारेश्वर राम मंदिर। डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय। इस कारण सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही हैं और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
हर एंगल से जांच, संदिग्धों की तलाश
नागपुर के सह पुलिस आयुक्त (ACP) नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि, गार्डन में विस्फोटक किसने रखा? इसका उद्देश्य क्या था? इसका इस्तेमाल कहां होने वाला था? संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है, और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था जारी है।



