
रायपुर।Amit Jogi life imprisonment बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं। Supreme Court of India ने उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है, जिससे उनकी उम्रकैद की सजा बरकरार रहेगी।
Jaggi murder case दरअसल, अमित जोगी ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की थी। सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया।
इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि उन्हें अब सजा काटनी होगी और जेल जाना पड़ेगा। जग्गी हत्याकांड पहले से ही प्रदेश की चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है, जिसमें आए इस फैसले ने एक बार फिर मामले को सुर्खियों में ला दिया है।



