
Earthquake in Delhi-NCR: नई दिल्ली। दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार रात 9:42 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए वहीं जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।
Earthquake in Delhi-NCR: अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर था भूकंप का केंद्र
जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई. तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पंजाब और पेशावर समेत कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए।
Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली में ऊंची इमारतों रहने वाले लोग घरों से बाहर भागे
दिल्ली-NCR में कई ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने झटकों को साफ महसूस किया। दफ्तरों और घरों में बैठे लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले मैदानों में इकट्ठा हो गए। फिलहाल, किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



