कोरबा

Bus Accident : कोरबा में बड़ा सड़क हादसा…! यात्रियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर…कई घायल

मौके पर मची चीख-पुकार, घायलों का इलाज जारी

कोरबा, 01 मार्च। Bus Accident : जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जय श्री बस पेंड्रा से कोरबा के लिए रवाना हुई थी। 52 सीटर बस में करीब 30–35 यात्री सवार थे। जैसे ही बस लैंगा मुख्य मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चालक साइड से टक्कर मार दी और मौके से आगे निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

घायलों का इलाज जारी

इस हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर बस और ट्रेलर की सीधी भिड़ंत होती, तो बड़ा जनहानि हो सकता था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पसान थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। घटना के बाद घायलों के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी मौके और अस्पताल पहुंचे। यह राहत की बात है कि एक बड़ी दुर्घटना के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button