कोरबा

SECL का रिकॉर्ड प्रदर्शन…! उत्पादन-प्रेषण और OBR में एक साथ ग्रोथ…CIL में बनी नंबर-1

तीनों में ग्रोथ दर्ज करने वाली CIL की इकलौती कंपनी

रायपुर/बिलासपुर, 01 अप्रैल। SECL : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की एकमात्र अनुषंगी कंपनी बन गई है, जिसने कोयला उत्पादन, प्रेषण (आफटेक) और ओवरबर्डन निष्कासन (OBR) तीनों प्रमुख मानकों में एक साथ सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

उत्पादन और प्रेषण में दमदार बढ़त

SECL ने इस वित्तीय वर्ष में 176.2 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया, जो पिछले साल से 5.26% अधिक है। वहीं 178.6 मिलियन टन प्रेषण के साथ 4.6% की वृद्धि दर्ज की गई। रेल माध्यम से कोयला प्रेषण में 16% और FMC के जरिए 28% की बढ़ोतरी हुई।

OBR और भूमि अधिग्रहण में रिकॉर्ड

कंपनी ने 364.3 मिलियन क्यूबिक मीटर OBR के साथ अब तक का सर्वाधिक स्तर हासिल किया। भूमि अधिग्रहण में भी बड़ा उछाल आया, 358 हेक्टेयर भूमि अर्जित की गई, जो 867% की वृद्धि है।

पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी में पहल

13.96 लाख पौधरोपण। 43.78 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित। 41,200 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी। 408 लाख किलोलीटर खदान। जल से 3800+ हेक्टेयर में सिंचाई

नई परियोजनाएं और विस्तार

दुर्गापुर ओपन कास्ट (10 MTPA) और अमृतधारा अंडरग्राउंड परियोजना को मंजूरी मिली। साथ ही भविष्य के लिए 39.02 MTPA क्षमता विस्तार का रास्ता साफ हुआ।

टेक्नोलॉजी और पारदर्शिता

‘डिजीकोल’ सिस्टम के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग लागू की गई, जिसे केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने सराहा। SECL देश की पहली कोल PSU बनी जिसने पेस्ट फिल तकनीक लागू की।

रोजगार और सामाजिक पहल

511 आश्रितों को रोजगार (रिकॉर्ड)। 752 प्रभावितों को नौकरी। 365.39 करोड़ रुपए CSR कार्यों के लिए स्वीकृत।

महिला सशक्तिकरण

SECL ने पहली बार महिला संचालित औषधालय और केंद्रीय भंडार स्थापित कर नई मिसाल पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button