Crop Fire : सारंगढ़ में आग का कहर…! 15 एकड़ फसल राख…किसानों पर टूटा संकट…यहां देखें Video

News Power Zone
1 Min Read
Crop Fire

सारंगढ़, 30 मार्च। Crop Fire : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मौहाढोड़ा में रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब 10 से 15 एकड़ में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई और आसपास की फसलें भी इसकी चपेट में आती चली गईं।

स्थिति को काबू में करने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी रही। घटना की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में चिंता और मायूसी का माहौल है, क्योंकि उनकी मेहनत की पूरी फसल कुछ ही समय में राख में तब्दील हो गई। प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद जताई जा रही है।

TAGGED:
Share This Article