छत्तीसगढ़

Ganja Smuggling : तरबूज के नीचे छुपाकर हो रही थी गांजा तस्करी…! पुलिस ने खोला राज…महासमुंद में बड़ी कार्रवाई

ओडिशा से यूपी जा रही थी नशे की खेप

महासमुंद, 27 मार्च। Ganja Smuggling : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजा लोड कर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ले जा रहे थे। तस्करी के लिए आरोपियों ने बेहद शातिर तरीका अपनाया था पिकअप वाहन में ऊपर तरबूज रखे गए थे, जबकि नीचे गांजे की बोरियां छुपाई गई थीं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका। जांच में सामने आया कि पिकअप के आगे-आगे एक कार चल रही थी, जिसमें सवार 4 लोग रास्ते पर नजर रखते हुए पिकअप को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप और कार दोनों को जब्त कर लिया और मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सूरज गुप्ता, योगेश कुशवाहा (उत्तर प्रदेश) तथा हरिबाबू वर्मा और रामबाबू वर्मा (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिसमें गांजा, एक पिकअप वाहन, एक हुंडई कार और 6 मोबाइल फोन शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button