Maharashtra Politics : बड़ी खबर…! महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल…मंत्री नरहरी झिरवाळ का कथित वीडियो वायरल

News Power Zone
2 Min Read
Maharashtra Politics

महाराष्ट्र, 26 मार्च। Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब कैबिनेट मंत्री नरहरी झिरवाळ का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अजित पवार गुट से जुड़े मंत्री झिरवाळ वीडियो में कथित तौर पर एक शासकीय निवास में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या हैं आरोप?

मामले में एक व्यक्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि वायरल वीडियो उसके भाई ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया है और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

विपक्ष हमलावर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को नैतिकता से जोड़ते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि यह पद की गरिमा के खिलाफ है और तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

सत्ता पक्ष का बचाव

वहीं सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश और ब्लैकमेलिंग का मामला बताया है। उनका कहना है कि बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

अभी क्या स्थिति?

फिलहाल मंत्री नरहरी झिरवाळ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और उनका फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है। वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच होना बाकी है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस तेज है और राज्य सरकार पर जल्द कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

Share This Article