कोरबा। Korba civic meeting dispute नगर निगम की सामान्य सभा में उस वक्त जमकर हंगामा मच गया, जब नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि सभा के तहत दी जाने वाली 20 हजार रुपए की राशि अटकाने का गंभीर आरोप लगा दिया। आरोप लगते ही सदन का माहौल अचानक गरमा गया और पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए।
नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू के आरोपों पर महापौर संजू देवी राजपूत ने भी बिना देर किए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत समझनी है तो पहले वार्डों का दौरा करें, उसके बाद ऐसे आरोप लगाएं। इस बयान के बाद विवाद और तेज हो गया और कुछ देर तक सभा में शोर-शराबा और तीखी नोकझोंक चलती रही। हंगामे के चलते बैठक की कार्यवाही भी प्रभावित हुई। अब यह मामला शहर की सियासत में नया मुद्दा बनकर उभर रहा है।



