कोरबा। Korba Police Transfer शहर की एक चर्चित और ‘कमाऊ चौकी’ के नाम से पहचानी जाने वाली चौकी में लंबे समय से जमी जुगल जोड़ी पर आखिरकार एसपी का डंडा चल गया। सख्त आदेश जारी करते हुए दोनों का तबादला कर दिया गया, जिससे महकमे में हलचल मच गई।
हालांकि, तबादला आदेश के बाद भी दोनों का अंदाज नहीं बदला।
Korba Police Transfer सूत्रों के मुताबिक, दिनभर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच उनकी आवाजाही और ‘भागमभाग’ जारी रही। इससे यह चर्चा और तेज हो गई कि आदेश के बावजूद सिस्टम में पकड़ अभी भी ढीली नहीं पड़ी है। बताया जा रहा है कि इस जोड़ी की पकड़ इलाके में इतनी मजबूत थी कि छोटे-बड़े कई अवैध धंधों पर इनका सीधा असर रहता था। यही वजह है कि ट्रांसफर के बाद भी दोनों आखिरी समय तक ‘मैनेजमेंट’ में जुटे रहे। एसपी के इस एक्शन को महकमे में सख्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि नई पोस्टिंग के बाद चौकी का माहौल कितना बदलता है और अवैध गतिविधियों पर कितना लगाम लगता है।



