रायपुर, 21 मार्च। Crime News : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरेंगाभाटा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति का शव जमीन में गड़ा हुआ मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जमीन के बाहर दिखे हाथ-पैर
जानकारी के मुताबिक, शव को जमीन में दफनाया गया था, लेकिन उसका एक हाथ और एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था। इसी आधार पर स्थानीय लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
हत्या की आशंका
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया गया।
मौके पर पुलिस और अधिकारी
सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को जमीन से बाहर निकालने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनकी मौजूदगी में ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।