रायपुर

Raipur Fire Incident : रायपुर-धमतरी हाईवे पर जीप में ब्लास्ट…! रोड मार्किंग के दौरान लगी भीषण आग

काम के दौरान हुआ विस्फोट

रायपुर, 21 मार्च। Raipur Fire Incident : राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रायपुर-धमतरी हाईवे पर माना से लगे देवपुरी के पास रोड मार्किंग का काम कर रही एक जीप में अचानक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

काम के दौरान हुआ विस्फोट

घटना के समय सड़क पर लेन और अन्य संकेतक मार्किंग का कार्य चल रहा था। जीप में मौजूद कर्मचारी—महिला और पुरुष—धमाका होते ही जान बचाकर भागते नजर आए। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और सड़क किनारे मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

भट्ठी और सिलेंडर से भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, जीप में रोड मार्किंग मटेरियल को गर्म करने के लिए भट्ठी जैसी मशीन लगी थी, जो सैकड़ों डिग्री तापमान पर काम कर रही थी। इसी दौरान सिलेंडर और अत्यधिक तापमान के कारण चिंगारी उठी, जिसने भयानक विस्फोट का रूप ले लिया।

दूर तक दिखा धुआं

आग इतनी भीषण थी कि धुआं और लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button