छत्तीसगढ़

ACB Action : HT लाइन विस्तार में घूसखोरी…! ACB ने JE-AE समेत 3 को दबोचा…35 हजार की रिश्वत लेते CSEB अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार…यहां देखें Video

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार

जांजगीर-चांपा, 20 मार्च। ACB Action : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CSEB के ग्रामीण जोन कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्र शुक्ला (जूनियर इंजीनियर), विजय नोरगे (असिस्टेंट इंजीनियर) तथा एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा एचटी लाइन विस्तार (HT Line Extension) के कार्य के एवज में आवेदक से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया और उनके पास से नकद रकम बरामद की। ACB ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button