BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

Opium Cultivation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तमनार के आमाघाट में तरबूज-ककड़ी की आड़ में अफीम की खेती, मौके पर पहुंचे एसएसपी

Opium Cultivation in Chhattisgarh : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले तमनार क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने दबिश देकर लगभग डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है, जहां 1.5 एकड़ में अफीम की फसल लहलहा रही थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती का यह चौथा मामला सामने आया है।

Opium Cultivation in Chhattisgarh : जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर किराए पर लिया था। खेत के बीचों-बीच अफीम की नशीली फसल उगाई जा रही थी, ताकि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो। रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button