बिलासपुर
Judicial Transfer : छत्तीसगढ़ में ज्यूडिशियल फेरबदल…! कई जजों को नई जिम्मेदारी…यहां देखें लिस्ट
बिलासपुर, 20 मार्च। Judicial Transfer : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के तबादले को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, हायर ज्यूडिशियल सर्विस के विभिन्न अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित कर नई जगहों पर नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।



