Central Deputation : IPS संतोष सिंह CISF में डीआईजी बनकर जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

News Power Zone
2 Min Read
Central Deputation

रायपुर, 16 मार्च। Central Deputation : छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्ति मिली है।

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार द्वारा जारी पत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि आईपीएस संतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी के लिए रिलीव किया जाए।

पुलिस मुख्यालय में संभाल रहे थे अहम जिम्मेदारी

वर्तमान में आईपीएस संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय (PHQ) में डीआईजी CCTNS/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस के डिजिटल सिस्टम और अपराध रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘निजात अभियान’ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

अवैध नशे के खिलाफ चलाए गए उनके ‘निजात अभियान’ को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। इस अभियान के लिए उन्हें आईएससीपी (ISCP) अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

नई जिम्मेदारी जल्द संभालेंगे

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब संतोष सिंह जल्द ही CISF में डीआईजी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Share This Article