रायपुर
GSTF Faud : फर्जी फर्म बनाकर 12.5 करोड़ की GST चोरी…! मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार
एक साल से फरार टैक्स चोरी का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
रायपुर, 14 मार्च। GSTF Faud : वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग की खुफिया इकाई Directorate General of GST Intelligence (DGGI) की रायपुर जोनल यूनिट ने कर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी Aman Singh को गिरफ्तार किया है। कबीर नगर, रायपुर निवासी आरोपी पर करीब 12.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है।
विभाग के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद 14 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने Hindustan Corporation के नाम से एक फर्जी फर्म बनाई हुई थी। जब DGGI की टीम ने फर्म के घोषित पते की जांच की तो वहां किसी भी तरह का व्यावसायिक संचालन नहीं मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि यह फर्म केवल कागजों में ही संचालित की जा रही थी।
अधिकारियों के मुताबिक आरोपी बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति किए फर्जी इनवॉइस (बिल) जारी करता था। इस तरीके से न सिर्फ उसने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की, बल्कि कई अन्य फर्मों को गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ भी दिलाया। विभाग का अनुमान है कि इस फर्जीवाड़े से सरकारी खजाने को करीब 12.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।



