देश
Petrol Rumor : गढ़वा में दर्दनाक हादसा…! पेट्रोल स्टॉक कर लौट रहे युवक की जलकर मौत…मोपेड को कार ने मारी टक्कर…जिंदा जला युवक
प्रशासन ने गैलन में पेट्रोल न देने की दी चेतावनी
गढ़वा, 13 मार्च। Petrol Rumor : झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सड़क हादसे के बाद एक युवक जिंदा जल गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गढ़वा थाना क्षेत्र के गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर लोटो गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता पेट्रोल पंप से प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल भरवाकर मोपेड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेट्रोल से भरा गैलन युवक के ऊपर गिरकर फट गया और पेट्रोल फैलते ही आग लग गई। देखते ही देखते शंभू प्रसाद गुप्ता आग की लपटों में घिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ रहा था, लेकिन जब तक आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।
परिजन घायल युवक को तुरंत गढ़वा के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।



