एक्ट्रेस अमृता पांडे की लटकी मिली लाश..मौत से पहले शेयर की थी ऐसी पोस्ट….

Desk Reporter
4 Min Read

न्यूज डेस्क।भोजपुरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है। दुख भरी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस अमृता पांडेय (Bhojpuri Actress Amrita Pandey) का निधन हो गया है। घर में उनकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि आदमपुर इलाके के दिव्य धाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में एक्ट्रेस की लाश पंखे से लटकी मिली है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस में मामला भी दर्ज करा दिया गया है। जोगसर थाने की पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। वहीं, एक्ट्रेस की आखिरी पोस्ट भी चर्चा में बनी हुई है, जो उन्होंने व्हाट्सअप स्टेटस पर लगाया था। इसमें उन्होंने दो नाव पर सवार होने की बात लिखी थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो डिप्रैशन से जूझ रही थीं।

 

खबरों की मानें तो भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय ने मौत से पहले व्हाट्सअप स्टेटस पर लिखा था, ‘क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।’

 

जांच में जुटी है पुलिस

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे के स्टेटस के जरिए पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सिटी एसपी राज की ओर से बताया जा रहा है कि इस पूरे हाई प्रोफाइल मामले की पुलिस उच्च स्तरीय जांच करेगी। इसको लेकर एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर ली गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बड़ा सवाल यह है कि भोजपुरी फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री की रहस्यमयी तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद मौत हो जाती है और वह काफी दिनों से डिप्रेशन वाला स्टेट्स डालती है। लेकिन, परिवार को इसकी भनक नहीं लगी।

डिप्रैशन का शिकार थीं अमृता पांडेय

 

सुसाइड की घटना को लेकर परिवार की ओर से बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल को अमृता पांडेय बड़ी बहन वीणा पांडेय की शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। 18 अप्रैल को शादी के बाद वो भागलपुर में ही रुक गईं। लेकिन, उनके पति मुंबई लौट गए। शनिवार को अमृता देर तक जगीं। सबकुछ सामान्य था फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया। इसके बाद ना जाने कब उन्होंने सुसाइड कर लिया।

 

एक्ट्रेस के परिजनों का ये भी कहना है कि वह डिप्रेशन में थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। वह काफी परेशान रहती थीं। तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर लिया।

खेसारी संग शुरू किया था करियर

 

इसके अलावा अगर अमृता पांडेय के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘दीवानापन’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस भोजपुरी फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। मूवी के प्रमोशन के दौरान खेसारी इस एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए भी नजर आए थे। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो रियल लाइफ में एक्ट्रेस शादीशुदा थीं। 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगडे से अमृता की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में रहते थे।

Share This Article