Featuredदेशसामाजिक

LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल

LPG gas cylinder shortage: नई दिल्ली/बेंगलुरु/चेन्नई। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से LPG गैस की किल्लत ने कई रेस्टोरेंट, कैफे को अपने मेन्यू में बदलाव करने या फिर बंद करने पर मजबूर कर दिया है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के कैफेटरिया पर भी असर पड़ा है। अब ऐसी ही खबर टेक कंपनी HCLTech से आई है। कंपनी के चेन्नई स्थित दफ्तर ने कुकिंग की जरूरत पूरी ना कर पाने की वजह से अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का ऑप्शन दिया है। वहीं गैस की कमी का असर जोमैटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बिक्री पर भी पड़ा है।

 

LPG gas cylinder shortage: एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में कंपनी के दो सीनियर अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार LPG की मौजूदा कमी की वजह से कैफेटेरिया में कुकिंग का काम रुक गया है। कई कैफेटेरिया वेंडर काम नहीं कर पा रहे हैं। जिसके बाद कंपनी ने स्टाफ को 12-13 मार्च को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दी है।

LPG gas cylinder shortage: बता दें कि इससे पहले भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी Infosys ने भी अपने एंप्लॉयीज के लिए खाने से जुड़ी एक एडवाइजरी जारी की थी। ये नोटिस कंपनी ने बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे वाले ऑफिस के लिए दिया है। जिसमें कहा है कि कमर्शियल LPG की कमी की वजह से कैफेटेरिया कम मेन्यू आइटम के साथ काम करेंगे। ऑफिस में लाइव काउंटर ऑपरेशन में परोसी जाने वाले डोसा और ऑमलेट जैसी डिश बंद कर दिए गए हैं। कर्मचारियों से घर का बना खाना लेने की अपील की जा रही है।

LPG gas cylinder shortage: जोमैटो, स्विगी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में 50-60 पर्सेंट फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल

गैस की कमी का असर जोमैटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बिक्री पर भी पड़ा है। गिग और प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने अपने एक बयान में कहा, LPG सप्लाई में रुकावटों की वजह से कमर्शियल सिलेंडर की कमी हो गई है। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे, क्लाउड किचन, कैटरिंग सर्विस और स्ट्रीट वेंडर बंद हो गए हैं। यूनियन ने दावा किया कि इससे जोमैटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 50-60 पर्सेंट फूड डिलीवरी ऑर्डर खत्म हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button