CG Open School Board Exam 2026: सीजी ओपन स्कूल 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें शेड्यूल

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए ये परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

CG Open School Board Exam 2026 जारी समय सारणी के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी।

CG Open School Board Exam 2026: एक ही पाली में होगी परीक्षा

ओपन स्कूल बोर्ड के अनुसार सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी। छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी सीट पर पहुंचना होगा।

 

बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उत्तरपुस्तिका सुबह 8:35 बजे वितरित की जाएगी। इसके बाद 8:40 बजे प्रश्न पत्र दिया जाएगा और विद्यार्थियों को उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक मिलेगा।

CG Open School Board Exam 2026: अवकाश होने पर भी नहीं बदलेगा कार्यक्रम

ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों पर यदि शासन या स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। हालांकि आवश्यक होने पर बोर्ड परीक्षा तिथियों में बदलाव कर सकता है।

Share This Article