BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

KORBA NEWS : संगठन में बढ़ा कद, मनोज यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

कोरबा। BJP OBC Morcha District Vice President Korba भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में मनोज यादव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह निर्णय भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष Kiran Singh Dev और प्रदेश महामंत्री (संगठन) Pawan Sai की सहमति से लिया गया। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष Ashok Sahu के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष Gopal Modi की अनुशंसा पर जिला कोरबा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष Dr. Vijay Rathore ने जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की।

BJP OBC Morcha District Vice President Korba जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मनोज यादव ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए वे सक्रिय रूप से काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button