रायपुर
IPS Vishwa Ranjan : सीनियर IPS अधिकारी विश्व रंजन का निधन…! छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP रहे
कुछ समय से चल रहे थे बीमार
रायपुर, 08 मार्च। IPS Passes Away : छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Vishwa Ranjan का निधन हो गया। वे वर्ष 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और जुलाई 2007 से जुलाई 2011 तक छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर रहे। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
Vishwa Ranjan ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस में कई महत्वपूर्ण सुधार और रणनीतिक फैसले लिए गए।
उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।



