Raipur City Crime: होली की रात मंदिर के पास खड़ा ट्रक अचानक गायब… CCTV ने खोला चौंकाने वाला राज

Raipur Truck Theft: रायपुर। राजधानी रायपुर में होली के दौरान मंदिर के पास खड़े ट्रक को चोरों ने पार कर दिया। दूसरे दिन सुबह जब ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा तो ट्रक गायब मिला। मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है।
Raipur City Crime: क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक अमलीडीह निवासी मीना निर्मलकर ने न्यू राजेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर टाटा कंपनी का 12 चक्का ट्रक (CG 07 BC 9172) पंजीकृत है, जिसे उनका पति वीरेंद्र निर्मलकर चलाते हैं।
Raipur Truck Theft: होली त्योहार के चलते 2 मार्च को ट्रक को काली माता मंदिर के पास मेन रोड पर खड़ा किया गया था। 6 मार्च की सुबह करीब 4 बजे जब ट्रक देखने पहुंचे तो वह मौके से गायब मिला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
Raipur City Crime: फुटेज में कैद हुई वारदात
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखा कि आरोपी ट्रक चलाकर वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों के कैमरों की जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के भागने का रूट ट्रेस किया।
Raipur Truck Theft: मामले में एसीसीयू रायपुर, सलीहा थाना (सारंगढ़-बिलाईगढ़) और महासमुंद पुलिस से समन्वय कर कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सलीहा थाना क्षेत्र से ट्रक सहित दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
Raipur Truck Theft: आरोपियों का नाम रितेश दास उर्फ माईकल और बजरंगी परिहार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बजरंगी परिहार पहले भी चोरी के मामले में माना स्थित बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध रह चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



