छत्तीसगढ़
School Exam : 1 से 11वीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से…! वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल तय…यहां देखें
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थानीय स्तर पर विषय शिक्षकों द्वारा किया जाएगा
बिलासपुर, 07 मार्च। School Exam : जिले के सभी सरकारी एवं स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का टाइम टेबल जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) स्तर से जारी किया जाएगा।
परीक्षा संचालन के लिए जिला स्तर पर संचालन समिति, प्रश्नपत्र निर्माण समिति तथा मॉडरेशन समिति का गठन किया गया है। सभी कक्षाओं के प्रश्नपत्र ब्लूप्रिंट के आधार पर तीन सेटों में तैयार किए गए हैं। जिला स्तरीय संचालन समिति की अनुशंसा पर इनका मुद्रण कराया जा रहा है।
मुद्रण के बाद प्रश्नपत्र केंद्रवार, विषयवार और कक्षावार सीलबंद लिफाफों में डीईओ कार्यालय को 15 मार्च तक सौंपे जाएंगे। इसके बाद 20 मार्च तक प्रत्येक संकुल के प्राचार्यों को प्रश्नपत्र वितरित कर दिए जाएंगे।



