
कोरबा। Korba Hospital, Shivay Hospital ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा विस्तार होने जा रहा है। अब शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। 100 बेड की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ 7 मार्च 2026, शनिवार को होने जा रहा है।
अस्पताल के संचालक और न्यूरोसर्जन डॉ. दिविक एच. मित्तल ने न्यूज पॉवर जोन की टीम से चर्चा करते हुए बताया कि आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ कोरबा में इस स्तर की सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बड़े शहरों जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
शिवाय हॉस्पिटल को आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी, अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। यहां 24×7 इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और एडवांस उपकरण हर समय मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके।
मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान
अस्पताल को स्वच्छता, सुरक्षा और आराम के आधुनिक मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। यहां प्राइवेट और सेमी-प्राइवेट रूम की व्यवस्था होगी। मरीजों के परिजनों के ठहरने की सुरक्षित व्यवस्था के साथ अस्पताल परिसर में हाईजेनिक फूड फैसिलिटी भी उपलब्ध रहेगी।
कई स्पेशियलिटी विभाग होंगे संचालित
अस्पताल में शुरुआत से ही कई प्रमुख विभाग संचालित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं
न्यूरोसर्जरी,शिशु रोग,स्त्री एवं प्रसूति रोग,ऑर्थोपेडिक्स,जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी,रेडियोलॉजी
इसके अलावा बच्चों के लिए समर्पित ICU, 20 बेड का अत्याधुनिक NICU और 20 बेड का एड्ल्ट ICU भी उपलब्ध रहेगा। अस्पताल में चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। साथ ही डायलिसिस यूनिट की सुविधा भी रहेगी, जिससे किडनी मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाएं
शिवाय हॉस्पिटल में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे और C-ARM मशीन जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जांच और उपचार के बीच का समय कम होगा और मरीजों को जल्द राहत मिल सकेगी।
रीढ़ और लकवा मरीजों के लिए बड़ी सुविधा
फिजियोथेरेपी विभाग में एडवांस लेजर तकनीक, स्पाइनल डिकम्प्रेशन मशीन और पैरालिसिस मरीजों के लिए विशेष उपकरण लगाए गए हैं। खास बात यह है कि यहां छत्तीसगढ़ का पहला स्पाइनल मोबाइलाइज ट्रैक्शन यूनिट स्थापित किया गया है, जो स्लिप डिस्क और सायटिका जैसी समस्याओं के उपचार में प्रभावी साबित होगा।



