सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जश्न, वायरल हुआ एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी का डांस वीडियो

News Power Zone
2 Min Read

एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को लेकर मौत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगीं। इन दावों के बाद जहां एक ओर शोक की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, वहीं कुछ लोगों ने खुलकर जश्न भी मनाया।

वेब सीरीज तेहरान में अहम भूमिका

इसी बीच ईरानी मूल की अभिनेत्री एलनाज नोरौजी, जो वेब सीरीज तेहरान में अहम भूमिका निभा चुकी हैं, ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही हैं। एलनाज लंबे समय से ‘फ्री ईरान’ अभियान का समर्थन करती रही हैं।

एक तानाशाह के अंत का जश्न मना रही हैं

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह एक तानाशाह के अंत का जश्न मना रही हैं। इससे पहले भी वह ईरान की मौजूदा व्यवस्था की आलोचना करती रही हैं। हाल ही में साझा किए गए एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा था कि नई सरकार के आने के बाद देश में एक ही विचारधारा थोप दी गई और लोगों की स्वतंत्रता सीमित हो गई। उन्होंने यह भी कहा था कि पहले ईरान सांस्कृतिक रूप से विविध देश था।

उड़ानें रद्द कर दी गई हैं

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दुबई में भारतीय कलाकार सोनल चौहान और विष्णु मंचू के फंसे होने की खबरें भी सामने आई हैं।

Share This Article