छत्तीसगढ़
CG Rajya Sabha Elections : कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को दोबारा बनाया उम्मीदवार
रायपुर, 04 फरवरी। CG Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मौजूदा राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका दिया है।
प्रदेश में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल निर्धारित है, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव था। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने संभावित नामों पर मंथन करने के बाद अंतिम फैसला लिया।



