Korba News: जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिवस जनआशीर्वाद समारोह में तब्दील

News Power Zone
3 Min Read

कोरबा। Birthday celebration in Korba स्वर्ण सिटी स्थित निवास पर पूर्व मंत्री और कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिवस इस वर्ष एक भव्य जनआशीर्वाद समारोह में बदल गया। सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का तांता लगा रहा। पूरे दिन बधाई देने वालों की भीड़ ने इसे आत्मीयता और विश्वास के बड़े आयोजन का रूप दे दिया।

मंदिरों में पूजा, वृद्धाश्रम में सेवा

Birthday celebration in Korba जन्मदिवस की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में हुई। उन्होंने हसदेव नदी तट स्थित मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों को वस्त्र और फल वितरित किए तथा उनका आशीर्वाद लिया।

फिर सुभाष ब्लॉक स्थित मां काली मंदिर में पूजा करने के बाद वे स्वर्ण सिटी स्थित अपने निवास पहुंचे, जहां लोगों से मुलाकात का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

 

https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/birthday-special-recognition-of-peoples-leader-jaisingh-aggarwals-journey-of-15-years-with-intimacy-and-simplicity/

दर्री रोड निवास पर बधाइयों की कतार

 

राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग के लोग भी दर्री रोड स्थित उनके निवास पर पहुंचे। सबने अपने प्रिय “जयसिंह भैया” को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

कोरबा के अलावा बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, मरवाही, रामपुर, कटघोरा और पाली-तानाखार सहित कई अंचलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमा दी।

सम्मान, स्नेह और विश्वास का संगम

समारोह में पुष्पमालाएं, शाल-श्रीफल और केक कटिंग के साथ समर्थकों ने अपना स्नेह जताया। माहौल उत्साह और अपनत्व से भरा रहा। यह सिर्फ जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन का सार्वजनिक प्रदर्शन भी था।

“पूर्व मंत्री ने कहा आपका स्नेह ही मेरी पूंजी”

इस अवसर पर उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का भरोसा और प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

जन्मदिवस का यह आयोजन कोरबा की राजनीतिक और सामाजिक फिजा में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।

Share This Article