कोरबा। Jaisingh Agrawal, Birthday Special छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल हर वर्ष की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन आस्था और सेवा के साथ मनाएंगे। सुबह मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गजनों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद लेंगे।
दोपहर में कालीबाड़ी काली माता मंदिर में दर्शन कर जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। दिन के अंत में स्वर्ण सिटी स्थित अपने निवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के बीच सादगीपूर्ण माहौल में जन्मदिन मनाया जाएगा।
15 साल का प्रतिनिधित्व, भरोसे की मजबूत डोर
Jaisingh Agrawal, Birthday Special कोरबा का लगातार 15 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाले जयसिंह अग्रवाल आज भी उसी सहजता और आत्मीयता के साथ लोगों के बीच सक्रिय हैं। 67 वार्डों में वे “पट्टा वाले भैया” के नाम से पहचाने जाते हैं। अपने कार्यकाल में हजारों झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे परिवारों को जमीन का पट्टा दिलाकर उन्होंने गरीब और कमजोर वर्ग को स्थायित्व, अधिकार और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिया। यही पहल उनकी जनसेवा की बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती है।
सीधा संवाद और सहज उपलब्धता
राजस्व मंत्री रहते हुए उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता और त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली की पहचान रही सीधे संवाद और हर स्तर पर उपलब्ध रहना। अस्पताल से कलेक्ट्रेट, गांव की चौपाल से मंत्रालय तक आम लोगों की समस्याएं सुनना और समाधान के लिए पहल करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। सत्ता में रहें या न रहें, जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता आज भी बनी हुई है।
राजनीति से आगे समाज सेवा
राजनीतिक दायित्वों के साथ शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन, सामाजिक संगठनों को सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता के जरिए उन्होंने सेवा की निरंतरता बनाए रखी है।
कोरबा की जनता उन्हें केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह देखती है। जनसेवा का रिश्ता पद से नहीं, बल्कि विश्वास और संवेदनशीलता से बनता है।



