कोरबा

Krishak Unnati Yojana : कोरबा में 28 फरवरी को सजेगा ‘कृषक उन्नति योजना’ का मंच…! किसानों को मिलेगी सौगात

सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा

कोरबा, 27 फरवरी। Krishak Unnati Yojana : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता राशि वितरण के लिए 28 फरवरी (शनिवार) को कोरबा में एक विशाल जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिले भर के हजारों किसान शामिल होंगे और उन्हें शासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहेंगी। साथ ही कार्यक्रम में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल तथा कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। योजना का उद्देश्य खेती-किसानी को लाभकारी बनाना और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। प्रशासन ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

किसानों को संबल देने की तैयारी

कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य खेती-किसानी को लाभ का धंधा बनाना और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुँचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button