Road Accident : तेज रफ्तार का कहर…! बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा…चार जिंदगियां खत्म…यहां देखें Video

News Power Zone
2 Min Read
Road Accident

बिलासपुर, 27 फरवरी। Road Accident : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसा देर रात करीब 2 बजे रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने हुआ।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक CG 11 BD 9044) अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराकर पलट गया, जबकि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसे में स्कॉर्पियो सवार छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), विशाल लहरे (24 वर्ष), अनमोल लहरे (14 वर्ष) और देवेंद्र मिरी (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम (Highway Accident) से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड चलने वाले भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

TAGGED:
Share This Article