Aerial Firing : कटोरा तालाब के ब्यूटी पार्लर में जबरन घुसने की कोशिश…! दहशत फैलाने हवाई फायरिंग…दो आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें VIDEO
पिस्टल और एयर गन बरामद
रायपुर, 26 फरवरी। Aerial Firing : रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक ब्यूटी पार्लर-स्पा सेंटर के बाहर हंगामा करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्पा कराने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी स्पा कराने पहुंचे थे। दुकान बंद होने के बावजूद वे जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। इस बात को लेकर संचालक से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
2 घंटे में पुलिस ने दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों सुनील पांडेय और अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।



