BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

CG Braking: छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जारी रही स्कूल वैन पुल से गिरी, 1 छात्रा की मौत, कई घायल

CG Braking: बालोद। Balod School Van Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार शाम बच्चों से भरी स्कूल वैन पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में वैन सवार 7 साल की मासूम वेदांशी की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चों के घायल होने की खबर है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना डौंडी थाना क्षेत्र की है।

 

Balod School Van Accident: जानकारी के अनुसार, आजाद पब्लिक स्कूल डौंडी की एक स्कूल वैन का चालक एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को लेकर स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान मरारटोला के पास पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। वाहन के नीचे गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

 

Balod School Van Accident: शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और डौंडी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। वैन सवार बच्चों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जख्मी बच्चों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button