कोरबा
Cricket Tournament : कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में कनकी ने लहराया जीत का परचम…! 24 गांवों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला…वैभव पटेल मैन ऑफ द मैच
कोरबा में क्रिकेट का महाकुंभ
फाइनल में कनकी का दमदार प्रदर्शन
फाइनल मैच में पताड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कनकी के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पताड़ी को 12 ओवर में 52 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनकी की टीम ने आक्रामक लेकिन संयमित बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर 4 गेंद में 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर मैच जीत लिया। कनकी के वैभव कुमार पटेल को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि रिशदी के कल्याण सूर्यवंशी को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब मिला।पुरस्कार वितरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत रहीं, जबकि अध्यक्षता सरपंच पताड़ी श्री प्रधान सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक सीएचपी अखिलेश सिंह, उप महाप्रबंधक (भू विभाग) विकास ठाकुर, अरुण प्रसाद, अदाणी फाउंडेशन के ताजेन्द्र बंजारे व पवन महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीम कनकी को ट्रॉफी, मेडल, खेल किट एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए। उपविजेता पताड़ी और तृतीय स्थान पर रही रिशदी टीम को भी सम्मानित किया गया। आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था और अनुशासन के लिए अदाणी फाउंडेशन की सराहना की गई।पुरस्कार विजेता
मैन ऑफ द मैच : वैभव कुमार पटेल- कनकी मैन ऑफ द सीरीज़ : कल्याण सूर्यवंशी- रिशदी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : कल्याण सूर्यवंशी- रिशदी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : बल्लू साहू- रिशदी टूर्नामेंट के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। अदाणी फाउंडेशन ने ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की भावना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने की पहल को आगे बढ़ाया है।








