Featuredकोरबापुलिस

Korba: बोर्ड परीक्षा और होली को लेकर पुलिस सख्त, DJ संचालकों व व्यापारियों को ASP ने दी कड़ी हिदायत

कोरबा। Korba Police DJ Guidelines Holi Board Exam बोर्ड परीक्षाओं और आगामी होली पर्व को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में डीजे संचालकों और होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई।

Korba Police DJ Guidelines Holi Board Exam  बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने स्पष्ट कर दिया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और होली पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।
डीजे संचालकों के लिए सख्त निर्देश पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा तय समय सीमा का पालन अनिवार्य होगा। रात 10 बजे के बाद बिना विशेष अनुमति डीजे पूरी तरह बंद रहेगा। ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों से अधिक नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे उपकरण जब्ती, लाइसेंस निरस्तीकरण और प्रकरण दर्ज करने जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

होली सामग्री विक्रेताओं को भी चेतावनी

होली सामग्री बेचने वाले व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के मुखौटे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। अश्लील या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री और हानिकारक रासायनिक रंग बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कहा कि प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर सीधे वैधानिक कार्रवाई होगी।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने नागरिकों, आयोजकों और व्यापारियों से अपील की है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दें और होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
अभियान के तहत जिले में लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button