कोरबा :  वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू का निधन, कल निकलेगी अंतिम यात्रा

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। शहर के वरिष्ठ पत्रकार और कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य श्री श्रवण साहू (64 वर्ष) का गुरुवार 19 फरवरी की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 20 फरवरी की सुबह पथर्रीपारा, गणेश चौक के पास स्थित उनके निवास से निकलेगी और ढेंगुरनाला स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री, पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। कोरबा प्रेस क्लब ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share This Article