Liquor Policy 2026 : छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर…! राज्य सरकार ने अपनी एक्साइज पॉलिसी में बदलाव किया है…अब होली पर भी मिलेगी शराब

News Power Zone
2 Min Read
Liquor Policy 2026
रायपुर, 18 फरवरी। Liquor Policy 2026 : राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को ड्राई डे की सूची से हटा दिया है। अब इन दिनों भी प्रदेश में शराब दुकानें खुली रहेंगी। सरकार ने इस फैसले को ‘जनहित’ में लिया गया निर्णय बताया है। नई नीति के तहत पहले निर्धारित 7 ड्राई डे में से 3 दिन समाप्त कर दिए गए हैं। अब प्रदेश में केवल चार अवसरों पर ही शराब दुकानें बंद रहेंगी-
  • 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
  • 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
  • 2 अक्टूबर (गांधी जयंती)
  • 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती)

राजस्व बढ़ाने की तैयारी

सरकार का तर्क है कि होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को ड्राई डे हटाने से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी और राजस्व में बढ़ोतरी होगी। पहले इन दिनों शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहता था, जिसके चलते अवैध बिक्री और तस्करी की शिकायतें सामने आती थीं।

होली पर बदलेगा माहौल

अब तक प्रदेश में होली के दिन शराब दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाती थीं। त्योहार से एक दिन पहले पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चलाती थी और कई बार पहले से शराब खरीदकर ले जाने वालों से भी पूछताछ या जब्ती की कार्रवाई की जाती थी। नई नीति लागू होने के बाद इस बार होली पर ऐसे हालात देखने को नहीं मिलेंगे। प्रशासन का मानना है कि वैध बिक्री की अनुमति से काला बाजार और अवैध तस्करी पर अंकुश लगेगा। सरकार के इस फैसले को लेकर जहां शराब व्यापारियों में उत्साह है, वहीं सामाजिक संगठनों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं।
Share This Article